
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: 4 घायल, 3 गिरफ्तार
Listen News
Audio Summary
हमारे नागौर संवाददाता के अनुसार...
जिले के थांवला थाना क्षेत्र में 15 बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 4 अगस्त को एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए इस संघर्ष में लाठी-डंडों से पीटाई के बाद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विवाद का कारण 15 बीघा जमीन
घायल पक्ष के भाई प्रकाश ने बताया कि यह पूरा मामला 15 बीघा जमीन को लेकर चल रहा है। यह जमीन उनके दादा के नाम आवंटित हुई थी और दादा की मृत्यु के बाद उनके दादी, पिता और चाचा के नाम दर्ज है। परिवार ने दादा के भाई के बेटे को खेती के लिए आधी जमीन दी थी, लेकिन अब वह उस जमीन पर कब्जा कर रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा है। प्रकाश का कहना है कि उन्होंने इस मामले में एसडीएम कोर्ट, रियाबड़ी से स्टे भी ले रखा है, इसके बावजूद खेत पर कब्जे का प्रयास किया गया।
हमले का आरोप
पीड़ित पक्ष के अनुसार, 4 अगस्त की शाम करीब 6 बजे राजूराम अपने दोस्त चेतन के साथ पड़ोसी के बाड़े में बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सोहनलाल, शंकरलाल, बाबूलाल, दिनेश, सुरेश, अंकित, राकेश, गीता, संतोष, रुक्मणी, गुड्डी, प्रियंका, ममता, राजूराम पुत्र घासीराम और भागचंद सहित कई लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बाबूलाल और शंकरलाल ने राजूराम और चेतन का गला दबाया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों और लकड़ियों से उनके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने पहुंची कमला देवी और शेरा देवी सहित अन्य महिलाएं भी मारपीट में घायल हो गईं।
घायलों को अजमेर रेफर किया गया
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भाग गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राजूराम, चेतन, कमला देवी और शेरा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस कार्रवाई
थांवला थानाधिकारी उमराव ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोटों के कारण चारों घायलों को अजमेर रेफर किया गया है। प्रारंभिक शिकायत के आधार पर तीन लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों को मेडिकल और रिपोर्ट के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे पक्ष का कहना
वहीं, दूसरे पक्ष के दिनेश ने बताया कि मेरे पिता सोहनलाल शाम को खेत की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में मेरे चाचा का लड़का राजूराम मिला और गाली-गलौज करने लगा।
📲 खबर पसंद आई?
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें!

Written & Verified By
AbhishekChief Editor
नागौर के युवा पत्रकार और डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ। अभिषेक जी को ग्रामीण विकास और स्थानीय समस्याओं के सटीक विश्लेषण का गहरा अनुभव है।